Tuesday, 14 March 2017

बहुत सर्द थीं तेरी यादें


बहुत सर्द थीं तेरी यादें,
बहुत बेदर्द थीं तेरी यादें 
बहुत कोशिश की मैंने
खुद को बहुत ढ़का
यह ओढ़ा, वो ओढ़ा
पर सिहरन को रोक न सका। 

साँसों में धुँआ था
पर आग कहाँ थी, पता नहीं
बहुत कोशिश की मैंने
खुद को बहुत फूँका
यह ओढ़ा, वो ओढ़ा 
पर कपकपी को रोक न सका। 

थोड़ा अकड़ गया था
खुद में ही जकड़ गया था
बहुत कोशिश की मैंने 
खुद को बहुत फांका 
यह ओढ़ा, वो ओढ़ा 
पर ठिठुरन को रोक न सका। 

बहुत सर्द थीं तेरी यादें,
बहुत बेदर्द थीं तेरी यादें