पिछली बारिश की सीलन अभी सूखी भी नहीं थी कि,
कल रात फिर तुम्हारी याद, आँखों से बरसती रही,
उन्हें बरसना ही था,
साँसों में उमस भी तो कितनी हो रही थी।
मैं फिर तर बतर हो गया।
कई दफा मरम्मत करवा चुके हैं पर कमबख्त,
गुज़रे वक़्त की परतें, कुछ ही छीटों से उखड आती हैं।
दिल की क्यारियों भी लबालब भर आई थी,
कुछ लम्हे तो बह गए मिटटी के साथ,
पर डरता हूँ कहीं कोई लम्हा अंकुर से जड़ बनकर
चुभता न रहे सीने में।
यही सोच रोज़ आँखें बंद कर लेता हूँ,
और छतरी खोल देता हूँ।
कल रात फिर तुम्हारी याद, आँखों से बरसती रही।।