चैन इस कदर कैसे है? बेचैन होते रहे
सोच में हम यही दिन रैन खोते रहे
मालूम है हमें यहाँ बारिश नहीं होती
खामोख़ा फिर भी ख्वाबों के बीज बोते रहे
पहन न सके जीत का हार अब तक हम
वक़्त की डोर में आस के मोती पिरोते रहे
दिखा हर तरफ सूखा हर ओर पतझड़
महसूस करने सावन अपनी पलकें भिगोते रहे
बिछाते रहे फूल हर वक़्त औरों की राहों में
खुद बेवजह यूँ ही चिंगारियों पे सोते रहे
महसूस करने सावन अपनी पलकें भिगोते रहे
बिछाते रहे फूल हर वक़्त औरों की राहों में
खुद बेवजह यूँ ही चिंगारियों पे सोते रहे